
Chakradharpur : मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट
के तत्वाधान में टुसू परब एवं मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में आसंतलिया गांव के महतो टोला, बागती टोला , आदिवासी टोला , मालु साय ,डीबी साय, सुकरूडीह एवं इंदकाटा गांव के बूढ़े -बुजुर्ग ,असहाय एवं गरीब महिलाओं और पुरुषों के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया गया. स्कूल के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो ने कहा कि टुशु एवं मकर परब इस क्षेत्र का सबसे बड़ा परब है इस परब को सभी जाति एवं सभी गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जिसमें सभी लोग नए वस्त्र पहनते है. इस परब का मुख्य पकवान गुड़ पीठा है जिसे लोग एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान कर आपसी भाईचारा एवं प्यार बांटते हैं.
प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम संस्था की ओर से आयोजित की जाती है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ०सच्चिदानंद राम, सह-सचिव श्री गणेश्वर महतो, सोसाइटी के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो,राजकिशोर महतो , डी०एन०महतो आसंतलिया पंचायत के मुखिया कैरी बोदरा,पंचायत समिति सदस्य नरसिंह बोदरा ग्राम मुंडा जगदीश महतो, शंकर लाल महतो, प्रदीप कुमार महतो करन महतो ,दुर्योधन महतो, रोमित केटिआर, ट्रस्टी लक्ष्मण महतो, प्रभात कुमार महतो, कमलेश महतो, बलराज हिंदवार, नृपेंद्र महतो दोनों स्कूल के प्राचार्य के० नागाराजू, एवं प्रशांत तिवारी, दिनेश चक्रवर्ती आदि मौजूद थे. मंच का संचालन स्कूल के शिक्षक जगदीश जमुदा ने किया.




