
Godda: जिले के महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास रविवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे खेलने के बहाने खेत की ओर गए थे जहां खेत में बने गड्ढे में पानी लबालब भरा था, जिसमें डूबने से दोनों बच्चे की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें: दुमका के पथरिया गांव में बांध में नहाने के क्रम में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में रेहान अंसारी, उम्र- 8 वर्ष, पिता -रहीम अंसारी जबकि दूसरे बच्चे का नाम तौफीक अंसारी, उम्र -8 वर्ष, पिता -अताउल अंसारी अ दोनों ग्राम मोहनपुर के रहने वाले थे. एसडीपीओ एस एस तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है वहीं घटना को लेकर गांव में मातम है.




