Corona_Updates

Jharkhand Corona Update: संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, शनिवार को 1538 नए केस

Ranchi. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हो गई. वहीं शनिवार को प्रदेश संक्रमण के 1538 नये मामले सामने आए. अब राज्य में मरने वालों की संख्या 605 हो गई है. जबकि संक्रमितों की संख्या 68638 हो गई है.

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो से 91, चतरा से 8, देवघर से 17, धनबाद से 74, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 179, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 92, गढ़वा से 34, गुमला से 25, हजारीबाग से 33, जामताड़ा से 09, खूंटी से 14, कोडरमा 23, लातेहार से 17, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 10, पलामू से 65, रामगढ़ से 35, रांची से 284, साहेबगंज से 23, सरायकेला से 90, सिमडेगा से 6 और पश्चिमी सिंहभूम से 28 नये कोरोना मरीज मिले हैं.

राज्य में बीते 24 घंटों में 1274 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 54423 हो गई है. इस तरह एक्टिव केस की संख्या अब 13610 हो गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button