JharkhandNationalRanchi

झारखंड कैडर के अधिकारी अमित खरे बने केंद्रीय सूचना व प्रसारण विभाग के सचिव

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. इस कड़ी में उन्होंने 1985 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी अमित खरे को सूचना व प्रसारण विभाग का सचिव बनाया है. वहीं स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूडान को तीन महीने का विस्तार दिया है. इसके साथ ही पीएमओ के अतिरिक्त सचिव तरुण बजाज को आर्थिक मामले विभाग का प्रभार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : रांची में 6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, राज्य में संक्रमण का आंकड़ा हुआ 73

शिक्षा सचिव के रूप में काम करे थे अमित खरे

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर समाचार मीडिया के सामने आनेवाली गंभीर चुनौतियां चाहे वह प्रिंट हो या टीवी, विज्ञापन या फिल्म उद्योग, को देखते हुए अमित खरे को विभाग सौंपा गया है. वर्तमान में वे उच्च शिक्षा सचिव का प्रभार संभाल रहे थे. अमित खरे पूर्व में सूचना व प्रसारण विभाग सचिव रह चुके हैं.

शिक्षा विभाग में अमित खरे की जगह सीबीएसई की चेयरपर्सन रह चुकी अनिता कारवाल को पदस्थापित किया गया है. अनिता गुजरात कैडर की 1988 बैच की अधिकारी हैं.

इसे भी पढ़ें – कोरोना का खौफ: जेल में अलग रखे जायेंगे रांची में पकड़े गये विदेशी जमाती

कई विभागों में फेरबदल

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत लघु, कुटीर व सूक्ष्म उद्योग विभाग के सचिव के रूप में पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत तेज तर्रार अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को लाया गया है. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग में ओएसडी बना कर राजेश भूषण को लाया गया है. ये ग्रामीण विकास विभाग में सचिव थे. ये स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूडान का एक्सटेंशन डेट पूरा होने के बाद सचिव होंगे.

दिल्ली डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के वायस चेयरमैन तरुण कपूर पेट्रोलियम सचिव बनाये गये हैं. डिफेंस विभाग की डायरेक्टर जनरल और विशेष सचिव अपूर्वा चंद्रा को बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – आखिर कैसे जिला प्रशासन की सिलिंग के बावजूद हिंदपीढ़ी से पलामू पहुंचे तीन लोग, निकले कोरोना पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button