Corona_UpdatesJharkhandRanchi

कोरोना का खौफ: जेल में अलग रखे जायेंगे रांची में पकड़े गये विदेशी जमाती

Ranchi: कोरोना वायरस के खौफ के कारण जेल में विदेशी जमातियों के रहने की अलग व्यवस्था की गयी है. रांची के हिंदपीढ़ी और बुंडू से पकड़े गये विदेशी जमातियों के ऊपर वीजा एवं लॉकडाउन उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है.

इन विदेशी जमातियों की क्वॉरेंटाइन अवधि खत्म होने के बाद इन्हें जेल भेजा गया है. बताया जा रहा है जेल के अंदर विदेशी जमातियों का विरोध हो रहा था. जिसे देखते हुए इन सभी विदेशी जमातीयों के लिए जेल के अंदर रहने और खाने की अलग व्यवस्था की गयी है. इन्हें जेल के अन्य बंदियों से अलग रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें- जनता लड़ रही है कोरोना के खिलाफ जंग, वायरस ने बदला काम करने का तरीका: पीएम मोदी

जमातियों के अलग रहने और खाने की व्यवस्था 

जेल आइजी ने इस मामले में कहा कि राज्य में 11 जमाती बुंडू और 17 जमाती हिंदपीढ़ी क्षेत्र से पकड़े गये हैं. उनपर मामला दर्ज हुआ है. जेल आइजी ने कहा कि होटवार जेल के अंदर हमने बंदियों के लिए अलग व्यवस्था कर रखी है. जो भी बंदी बाहर से आ रहे हैं उन्हें पहले क्वॉरेंटाइन में रखते हैं और फिर कुछ दिन में अगर उनमें कोरोना का कोई लक्षण दिखता है तो उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रखते हैं.

इसके अलावा विदेशी जमातियों को अलग-अलग केस के आधार पर उन्हें जेल भेजा जायेगा. वहीं जिन विदेशी जमातियों को डिपोर्ट करना होगा उन्हें रांची से हजारीबाग भेजा जायेगा जहां उनके लिए फॉरेन रूम बनाया गया है. विदेशी जमतियों को अन्य बंदी से अलग रखा जाएगा और इनके खाने पीने की व्यवस्था भी अलग होगी.

जेलों में विदेशी जमातियों के विरोध होने के सवाल पर डीजीपी एमवी राव ने कहा कि जेल के अंदर अलग पार्ट है और उन्हें वहां अलग रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें- #CoronaOutbreak: राज्यों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, MP, राजस्थान व ओडिशा में कई नये केस

हिंदपीढ़ी थाना में 17 विदेशी सहित 18 लोगों पर मामला दर्ज 

टूरिस्ट वीजा के नाम पर भारत आकर धर्म प्रचार करने के मामले में रांची हिंदपीढ़ी थाना में 18 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. इन 18 लोगों में 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं. जबकि एक अन्य सदस्य रांची के हिंदपीढ़ी का ही रहने वाला है. सभी 17 विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आये थे, लेकिन यहां आकर धर्म के प्रचार का काम करने लगे.

इन सभी 18 लोगों पर विदेश से भारत आकर धर्म प्रचार करते हुए सरकारी आदेश के उल्लंघन करने के मामले में हिंदपीढ़ी थाना में कांड सं0 -34/2020, धारा-188/269/270/271 भा0द0वि0 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें- #Covid-19 का कहर: दुनिया में दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 28 लाख से अधिक संक्रमित

रांची के बुंडू से पकड़े गये विदेशी भेजे गये जेल

रांची के बुंडू से पकड़े गये 11 मुस्‍लि‍म धर्म गुरुओं को जेल भेज दिया गया है. सभी पिछले दिनों झारखंड के बुंडू थाना इलाके की मस्जिद से पकड़े गये थे. 25 दिनों तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने के बाद सभी को जेल भेजा गया. जेल भेजने से पहले सभी की केंद्राडीह स्वास्‍‍‍‍थ्‍य केंद्र में जांच की गयी.

जहां सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है. जादूगोड़ा थाना में 11 मुस्लिम धर्म गुरुओं के खिलाफ वीजा एवं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस को जांच में यह पता चला कि ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर धर्म का प्रचार कर रहे थे. इनके द्वारा लॉकडाउन का भी उल्‍लंघन किया गया है. इसके बाद इनपर सात अप्रैल को कांड संख्या 22/20, धारा 188/269/270/आईपीसी एवं 14 बी विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button