Corona_UpdatesKhas-Khabar

आखिर कैसे जिला प्रशासन की सिलिंग के बावजूद हिंदपीढ़ी से पलामू पहुंचे तीन लोग, निकले कोरोना पॉजिटिव

Ranchi: पलामू में क्वारेंटीन तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिला प्रशासन तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गया. वहीं जहां उन्हें क्वारेंटाइन किया गया था, उस जगह को सील किया जाने लगा और बाकी की मेडिकल कार्यवाई की जाने लगी.

इस बीच तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने प्रशासन को काफी गुमराह किया. पहले उन्होंने यह बताया कि उनमें से एक रांची कांटा टोली और दो डोरंडा इलाके से 12 अप्रैल को पलामू पहुंचे थे. बाद में उन्होंने सच कबूला और कहा कि उन तीनों का कनेक्शन हिंदपीढ़ी से है.

इसे भी पढ़ेंःबिजलीकर्मियों की मांग: बिजली महत्वपूर्ण सेवा इसलिए हमें भी मिले कोरोना वॉरियर्स का दर्जा

जबकि 31 मार्च को ही रांची जिला प्रशासन की ओर से हिंदपीढ़ी को सील कर दिया गया है. तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे जिला प्रशासन की सिलिंग के बाद भी तीनों कोरोना पॉजिटिव हिंदपीढ़ी से निकलकर पलामू पहुंचते हैं. इससे पहले भी एक मामला सामने आया था जिसमें हिंदपीढ़ी के सात लोग लोहरदगा पहुंच गये थे. हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गयी थी.

जानें कैसे किया गुमराह

तीनों पॉजिटिव ने प्रशासन को गुमराह करते हुए बताया था कि वे 12 अप्रैल को रांची से यात्रा कर अपने घर आए थे. उसमें से एक का घर जोलांग और दो इटहे गांव के बताये जाते हैं. एक व्यक्ति कांटा टोली रांची से आया था, जबकि दो रांची के डोरंडा से यहां पहुंचे थे. 12 अप्रैल को जुरु पंचायत क्षेत्र में रांची से यात्रा कर आने पर उन्हें जुरू पंचायत सचिवालय के क्वारेंटाइन किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona : कोरोना हॉटस्पॉट जुरू पंचायत क्षेत्र सील, संक्रमितों के संपर्क में आये परिजनों व अन्य की मेडिकल जांच शुरू

तीनों कोरोना पॉजिटिव का हिंदपीढ़ी से कनेक्शन- पलामू डीसी

इस बाबत बात करते हुए न्यूज विंग को डीसी पलामू डॉ शांतनू अग्रहरि ने बताया कि पहले उन्होंने प्रशासन को गुमराह करते हुए अपना पता कांटा टोली और डोरंडा बताया था. लेकिन जांच में अब यह बात सामने आयी है कि तीनों कोरोना पॉजिटिव का कनेक्शन रांची की हिंदपीढ़ी से है.

इसे भी पढ़ेंःकोरोना का खौफ: जेल में अलग रखे जायेंगे रांची में पकड़े गये विदेशी जमाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button