
Ranchi: राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 10 दिसंबर गुरूवार को होगी. कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों की स्वीकृति मिलने की संभावना है. विवि-कॉलेज के कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने पर निर्णय हो सकता है. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति मिल गयी है. 7वें वेतनमान का लाभ 1.1.2016 की तिथि से वैचारिक रूप से मिलेगा. वहीं,वास्तविक लाभा अधिसूचना जारी होने की तिथि से मिलेगा. कैबिनेट में इसके अलावा सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की भी स्वीकृति दी जायेगी. 11 नंवबर को विशेष सत्र आयोजन की भी स्वीकृति दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: सुखाड़ की मार से त्रस्त 22 जिलों के किसानों को मनरेगा से राहत देने की तैयारी




