
Ranchi/Bokaro : बोकारो जिले के पिंद्राजोरा इलाके में पूर्व मुखिया ने मुखिया पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मौके से खोखा बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गैरमजरुआ जमीन पर बाउंड्री को लेकर कराने को लेकर गोली चलाने का आरोप है. फिलहाल पुलिस सारे बिंदु पर जांच कर रही है. बोकारो एसपी चंदन झा के अनुसार जिस व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है उसे हिरासत में ले लिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand : मनरेगा योजनाओं में खामियों पर नजर रखने को जल्द मिलेगा राज्य समन्वयक, सोशल ऑडिट यूनिट होगा दुरूस्त




