Giridih

गिरिडीह के पंडालों में उमड़ रही माता रानी के भक्तों की भीड़

Giridih: शारदीय नवरात्र के मौके पर गिरिडीह मां दुर्गे की उपासना और आराधना में लीन है. चहुंओर माता के भजन बज रहे है, तो मां दुर्गे की पूजा में हर एक भक्त लीन है. हालांकि पंचांग के कारण गुरूवार को महासप्तमी के बाद देर शाम से महाअष्टमी का विधान शुरू हुआ. लेकिन गुरुवार को भक्तों ने मां के महा सप्तमी के रूप में माता कालरात्रि की पूजा अर्चना की. और माता से सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा. महिलाओ से लेकर युवाओं वृद्ध तक माता के आह्वान में जुटे हुए थे. मां कालरात्रि की पूजा अर्चना भी भक्तों ने विधि विधान के साथ की. सुबह से शुरू हुए विधि विधान का दौर दोपहर तक जारी रहा. इस दौरान अधिकारियों के साथ सदर विधायक सोनू भी शहर   के पूजा पंडाल में दर्शन के लिए निकले थे. तो पूजा समिति के सदस्यों से मिलकर दर्शन और पूजन को लेकर पूरी जानकारी ली, इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने भी व्यस्था बेहतर होने की बात बतायी. शहर में करीब दो दर्जन पूजा पंडाल और मंडप में गुरुवार को माता के भक्तो की भीड़ दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जुटी. भव्य पंडाल और माता के भक्तों को आकर्षित कर रहा था. तो कई पूजा मंडप की सजावट सिर्फ लाइटों से की गया है. लाइटों से ही मंडप में कई सुंदर डिजाइन तैयार किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button