Ranchi

सीसीएल सीएमडी ने गांधीनगर में दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

Ranchi: सीसीएल ने गांधीनगर कॉलोनी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ दुर्गा पूजा के शुभ अवसर का उत्सव मनाया. कला और भक्ति का एक उत्कृष्ट कृति, पंडाल का उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में किया. मौके पर निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) हरीश दुहान एवं विभागाध्यक्ष  (सीसी और पीआर) आलोक कुमार इस अवसर विशेष पर उपस्थित थे . इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और आम जनमानस भी उपस्थित थे.

श्री सिंह ने सीसीएल परिवार और सभी उपस्थित लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने दुर्गा पूजा के महत्व पर जोर दिया जो बुराई पर अच्छाई की विजय और दिव्य स्त्रीत्व का उत्सव है. उन्होंने कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने में ऐसे सामुदायिक आयोजनों की परंपरा को भी सराहा.

विगत  कई वर्षों गांधीनगर कॉलोनी हर साल एक सुंदर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित करने की परंपरा रही है जो यहाँ निवासियों के बीच सामुदायिक भावना और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देता है. खूबसूरत  सजावट, रंगीन रोशनी और  माँ दुर्गा के प्रतिमाओं से सजा पंडाल, देखने लायक  होता है श्रद्धालुओं के लिए एक केंद्र बिंदु के रूप में कार्य करता है.

Related Articles

Back to top button