
Giridih: स्टेशन रोड के पास अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर आभूषण कारोबारी सुरेंद्र भदानी के हाथ में पहने हुए तीन अंगूठी निकलवा लिए, इसकी कीमत डेढ़ लाख बतायी जा रही है. इस घटना की जानकारी जबतक नगर थाना पुलिस को मिलती तब-तक तीनों अपराधी वहां से फरार हो गए थे. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. छीनतई की घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की बतायी जा रही है.
बताया जा रहा है कि बड़ा चौक स्थित न्यू मोती ज्वेलर्स के 75 वर्षीय मालिक सुरेंद्र भदानी बैंक से पैसे जमा कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान स्टेशन रोड से बाभनटोली जाने के क्रम में दो अपराधियों एक ही बाइक से उन्हें ओवरटेक कर रोका. और उनसे हेलमेट नहीं पहनने का कारण पूछा और ये भी कहा कि वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है. इसके बाद दोनों अपराधियों ने जेवर कारोबारी को अंटा बंगला मैदान के समीप ले गए. और पिस्टल सटाकर हाथ से उनते तीनों अंगूठी खोलवा लिए. इस बीच एक और अपराधी बाइक से वहां आ पहुंचा. इसके बाद तीनों अपराधी उनकी अंगूठी लेकर फरार हो गए. अपराधियों द्वारा पिस्टल सटाकर कारोबारी भी छिनतई की खबर कारोबारियों में दहशत है. इधर जेवर कारोबारी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया. तो उनके बेटे अंटा बंगला के समीप पहुंचे और घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया.
इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव वर्ष 2010 हॉर्स ट्रेडिंग मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का बयान दर्ज, अगली सुनवाई 5 जुलाई को




