Crime NewsJharkhandRanchi

जीतराम मुंडा हत्याकांड : पुलिस तीन लोगों को हिरासत में ले कर रही पूछताछ, मनोज मुंडा फरार

Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू स्थित आर्यन लाइन होटल में बुधवार शाम 6:30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है इस एसआईटी में सिल्ली डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद ओरमांझी थानेदार राजीव सिंह समेत पांच अधिकारियों को शामिल किया गया है. सिल्ली डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद इस टीम की अगुवाई करेंगे. इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. तीनों को ओरमांझी से उठाया गया है. वहीं पुलिस मनोज मुंडा को इस कांड का मुख्य आरोपी मान रही है. मनोज मुंडा फरार हो गया है. पुलिस मनोज मुंडा की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें : मेयर आशा लकड़ा ने सीएम को लिखा पत्र, महाधिवक्ता के मंतव्य से बढ़ सकता है भ्रष्टाचार

आपको बता दें कि जीतराम मुंडा उर्फ जीतू मुंडा ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित पुनदाग गांव के रहने वाले थे. वहरूपा तिर्की प्रकरण में ब्लॉक चौक पर बंधु तिर्की का पुतला दहन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. बीच रास्ते में वे आर्यन होटल में रुककर चाय पी रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर एक अपराधी ने पीछे से उनके करीब जाकर कनपटी में गोली मार दी. जीतराम मुंडा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था.

इसे भी पढ़ें : उप-मुखिया ने विधायक से कहा कचरे के ढेर पर बसा है बागबेड़ा

Related Articles

Back to top button