JharkhandLead NewsRanchi

रिम्स से फरार कैदी मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

Ranchi : रांची के रिम्स से फरार कैदी कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है. रिम्स से फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार कैदी बिहार के मुजफ्फरपुर में जा कर छुपा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से फरार कैदी कृष्ण मोहन झा को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस कृष्ण मोहन झा को बिहार से लेकर रांची आ रही है.
रिम्स से फरार कैदी के मामले में सुरक्षा में तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : मेयर आशा लकड़ा ने सीएम को लिखा पत्र, महाधिवक्ता के मंतव्य से बढ़ सकता है भ्रष्टाचार

निलंबित होनेवाले पुलिसकर्मियों में नित्यानंद गोस्वामी, अनंत कुमार मिश्रा और महतो उरांव थे. इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया था कि तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही की वजह से रिम्स से कैदी फरार हुआ था. सीसीटीवी की जांच में यह बात सामने आयी थी कि तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही से कैदी भागा था.

कैदी कृष्ण मोहन झा का इलाज रिम्स के मेडिसिन वार्ड में चल रहा था. मौका पाकर अपनी हथकड़ी को खोल कर फरार हो गया था. जिस समय कैदी रूम से फरार हुआ, उस समय वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था. जिसकी वजह से वह आसानी से भागने में कामयाब हो गया था.

इसे भी पढ़ें : उप-मुखिया ने विधायक से कहा कचरे के ढेर पर बसा है बागबेड़ा

कई मामलों में आरोपी

यह अपराधी रांची, लातेहार, समस्तीपुर, गुमला, मुजफ्फरपुर आदि जिलों के दर्जनों अपहरण, हत्या और आर्म्स एक्ट के कांडो में आरोपित है. इन कांडो में संबंधित न्यायालय में ट्रायल भी चल रहा था. रांची सुखदेव नगर थाना के एक हत्या और अपहरण के कांड में उसे आजीवन कारावास की सजा भी मिल चुकी है.

Related Articles

Back to top button