BiharCrime News

पटना सिटी में अपराधियों ने फाइनेंसर को गोली मारकर लूटा रुपयों से भरा बैग

Patna: राजधानी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के एच-30 कसारा के पास अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी गौरव को गोली मार दी. वे भारत फाइनांस में कर्मचारी हैं. वह सुबह करीब 10 बजे फतुहा की तरफ जा रहे थे. तभी कसारा के पास एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोका और उनके पैर में गोली मार दी. उसके बाद गौरव का बैग और मोबाइल लेकर अपराधी फरार हो गए. गौरव को घायलावस्था में इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. दिनदहाड़े घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें : मेयर आशा लकड़ा ने सीएम को लिखा पत्र, महाधिवक्ता के मंतव्य से बढ़ सकता है भ्रष्टाचार

Related Articles

Back to top button