World

सीपैक के लिए पाकिस्तान में पांच लाख चीनी बसेंगे, चीन बना रहा है नयी कॉलोनी

Beijing : चीन पाकिस्तान में पांच लाख चीनी नागरिकों को बसाने जा रहा है.  खबरों के अनुसार चीन–पाक इकनॉमिक कॉरिडोर (सीपैक) को लेकर चीन पाकिस्तान के ग्वादर में 15 करोड़ डॉलर की लागत से एक शहर यानी कॉलोनी बनाने जा रहा है, जहां चीन के पांच लाख नागरिक बसेंगे. बता दें कि दक्षिण एशिया में यह अपनी तरह का चीन का पहला शहर होगा. इस शहर में 2022 से लगभग पांच लाख लोग रहना शुरू कर देंगे. चीन का कहना है कि ये चीनी पाकिस्तानी बंदरगाह ग्वादर पर बनने वाले फाइनैंशल डिस्ट्रिक्ट में कर्मचारी होंगे.

 इस रेजिडेंशल इलाके में सिर्फ चीन के नागरिक ही बसेंगे. माना जा रहा है कि चीन की यह कॉलोनी उपनिवेश के तौर पर होगी.  बताया जाता है कि चीन ने पाकिस्तान इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने 36 लाख वर्ग फुट की इंटरनैशनल पोर्ट सिटी कॉलोनी के लिए खरीदी है.  

इसे भी पढ़ेंः जजों की आलोचना कर फंसे वकील, SC का केरल बाढ़ पीड़ितों को दान देने का आदेश

  रेजिडेंशल प्रॉजेक्ट्स को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी की खबर

 चीन ने अफ्रीका और सेंट्रल एशिया में भी अपने प्रॉजेक्ट्स पर काम करने वाले चीनी नागरिकों के लिए वहां कॉम्प्लेक्स और सब सिटी बनाये हैं. चीनी नागरिकों के लिए इस तरह के रेजिडेंशल प्रॉजेक्ट्स को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी की खबर है. जानकारी के अनुसार चीन ने पाकिस्तान की पाइपलाइंस, रेलवे, हाइवे, पावर प्लांट्स, इंडस्ट्रियल एरिया और मोबाइल नेटवर्क में निवेश किया है.  

इनमें चीन के मैन्युफैक्चरिंग वाले शहरों के लिए माल लाने-ले जाने के लिए सुरक्षित और अच्छी शिपिंग लेन और रेलवे, पोर्ट रेनॉवेशन और ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी से बना नया फ्री जोन भी शामिल है. सूत्रों के अनुसार 39 प्रस्तावित सीपैक प्रॉजेक्ट्स में से 19 पूरे  होने वाले हैं.  चीन ने 2015 से अब तक यहां लगभग 18.5 अरब डॉलर का निवेश किया है.   

इसे भी पढ़ेंःझारखंड कैडर आईएएस में भी चार लॉबी, एक्शन, रिएक्शन और इमोशन से भरपूर

इसे भी पढ़ेंःमसानजोर के विस्थापितों को पहचान दिलाना पहली प्राथमिकता : डॉ लुईस मरांडी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button