Uncategorized

रांचीः अनुबंध प्राध्यापक संघ की अहम बैठक

Ranchi:  झारखंड विश्वविद्यालय अनुबंध प्राध्यापक संघ की बैठक रांची के मोरहाबादी नीलांबर-पीताबंर पार्क में हुई. इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय अनुबंध प्राध्यापक संघ का गठन किया गया. साथ ही संघ के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया. संघ के चयनित नवनियुक्त पदाधिकारियों को केन्द्रीय कमेटी के सदस्यों के द्वारा कई दिशा निर्देश दिये गये. साथ ही अनुबंध प्राध्यापकों की समस्याओं से के समाधान के लिए जल्द ही सरकार व राज्यपाल से मिलने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह: दंपती की गला रेतकर हत्या, नक्सली वारदात से पुलिस का इनकार

इसमें मुख्य रुप से अभिषेक कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. रिझु नायक एवं अमित कुमार पातर को उपाध्यक्ष, किशोर सुरिन को महासचिव, रामप्रवेश कुमार को सचिव, बीरेन्द्र उरांव को सहसचिव, फौजिया तब्बसुम को कोषाध्यक्ष,  रवि कुमार को सहकोषाध्यक्ष,  बीरेन्द्र कुमार महतो को मीडिया प्रभारी तथा मुख्य सलाहकार के रुप में डॉ. अशोक कुमार बड़ाईक व प्रो. बीरेन्द्र कुमार महतो एवं सलाहकार के रुप में डॉ. अजीत मुण्डा,  मालती वागिसा लकड़ा,  नीलू कुमारी व कल्याण राय का चयन किया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button