Chaibasa

रेलकर्मियों के लिए डंगुवापोसी में लगा कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर

Chaibasa :  डंगुवापोसी में रेल कर्मचारियों के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में लगभग 150 आवेदन किए गए. आवेदनों में मानव संसाधन प्रबंधन सिस्टम से जुड़े कई मामले, आवास भत्ता, रात्रि ड्यूटी भत्ता, यात्रा भत्ता, स्थानांतरण भत्ता, उम्मीद कार्ड निर्माण, अनुकंपा आधारित नौकरी, सेवानिवृत्ति वेतन, एवं वेतन समेत कई मामले शामिल थे. शिविर में चाईबासा से लेकर बांसपानी, बोलानी, बड़बिल, बड़ाजामदा, नोआमुंडी, देवझर, जरूली, जैसे दूर दराज के रेल कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं को शिविर में रखा. शिविर में

असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर वी सत्यनारायना, वेलफ़ेयर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, चीफ़ ओएस एन हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे. शिविर में यूनियन  से जुड़े वरिष्ठ सदस्य भी मौज़ूद थे. इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कॉंग्रेस डंगुवापोसी शाखा के सचिव सुभाष मजूमदार, एसटी एससी एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष शिवपाल बिरुआ मौजूद थे. सुभाष मजूमदार ने रेल मंडल से आए असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर वी सत्यनारायना को इस बात के लिए आश्वासन मांगा कि शिविर में आए आवेदनों का निपटारा एक निश्चित समय सीमा के अंदर कराया जाए.

Related Articles

Back to top button