DhanbadJharkhand

धनबाद : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Dhanbad : धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित जगदीश पंचायत के मोहनपुर में नवनिर्मित आवास की छत में पानी देते वक्त सापटा गांव निवासी श्रवन मलिक के नाबालिग पुत्र रंजीत मल्लिक 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

बलियापुर थाना को इस बाबत जानकारी दी गयी. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी श्वेता कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के शव को देने से इनकार करते हुए शव के साथ सड़क जाम कर दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बलियापुर अंचल अधिकारी एवं विद्युत विभाग के एसडीओ को इस बाबत जानकारी दी. मौके पर अंचल अधिकारी भी पहुंचे. खबर लिखे जाने तक बात नहीं बन पायी है. सड़क जाम होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand विधानसभा मानसून सत्र : काला पट्टा पहनकर भाजपा विधायकों का विस  मुख्य द्वार पर प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button