Giridih

गिरिडीह के डुमरी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Giridih: गिरिडीह के डुमरी थाना के हेठनगर के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई. जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है की बाइक सवार बरही से धनबाद जा रहा था तभी हेठनगर के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव सहित बाइक को जप्त कर थाने ले आई है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. वहीं मृतक की पहचान मोहम्मद मकसूद बरही निवासी के रूप में हुई है.

Related Articles

Back to top button