
Ranchi: मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने 13 झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी को अप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है. कानूराम नाग को उप निर्वाचन पदाधिकारी पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है. धीरज कुमार ठाकुर को उप निर्वाचन पदाधिकारी लोहरदगा के पद पर स्थापित किया गया है. धीरेंद्र कुमार को उप निर्वाचन पदाधिकारी दुमका प्रिंस गॉडविन कुजूर को उप निर्वाचन पदाधिकारी कोडरमा, प्रतिभा कुजूर को उप निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो, पवन कुमार महतो को उप निर्वाचन पदाधिकारी सिमडेगा, गौतम प्रसाद साहू को उप निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला , मेरी मड़की को उप निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार , प्रेमचंद कुमार सिंह को उप निर्वाचन पदाधिकारी खूंटी, वेदवंती कुमारी को उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा, अनीता केरकेट्टा को उप निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा, पंकज कुमार को उप निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा, कालिदास मुंडा उप निर्वाचन पदाधिकारी धनबाद के पद पर स्थापित किया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.




