
Ranchi: जवाहर नवोदय विद्यालय ने कक्षा छह में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है. जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. आवेदन 15 सितंबर 2019 तक कर सकते हैं. झारखंड बिहार के लिए नामांकन परीक्षा 11 जनवरी 2020 को होगी.
इसे भी पढ़ें –भाजपा सांसद समीर उरांव के भाई के सीएनटी जमीन खरीदने पर कांग्रेस ने बोला जोरदार हमला, कहा- भ्रष्टाचार में लिप्त है रघुवर सरकार
झारखंड के 26 स्कूलों में होगा नामांकन
झारखंड में 26 स्कूल हैं, जहां के कक्षा छह की 2080 सीट पर नामांकन होगा. राज्य में दो ऐसे नवोदय विद्यालय हैं जहां अनुसूचित जाति व जनजाति के बच्चों को नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी.
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कक्षा 5 में पढ़ाई करने का प्रमाणपत्र अध्ययनरत स्कूल के प्राचार्य से प्रमाणित कर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा. उम्मीदवार के अलावा अभिभावक का फोटो व हस्ताक्षर भी अपलोड करना होगा.
इसे भी पढ़ें –भाजपा सांसद समीर उरांव के भाई के सीएनटी जमीन खरीदने पर कांग्रेस ने बोला जोरदार हमला, कहा- भ्रष्टाचार में लिप्त है रघुवर सरकार
झारखंड में नामांकन परीक्षा पहले फेज में ली जायेगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2019 से डाउनलोड किये जा सकेंगे. लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट की जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के वेबसाइट, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उपायुक्त कार्यालय के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय से ली जा सकती है.
झारखंड में नामांकन परीक्षा में प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी, ऊर्दू व ओड़िया भाषा में होंगे. परीक्षा में 80 सवाल पूछे जायेंगे जो 100 अंक के होंगे. परीक्षा दो घंटे की होगी. परीक्षा में मेंटल एबिलिटी से 50 अंक, आर्थेमेटिक टेस्ट से 25 अंक व भाषा से 25 अंक के सवाल पूछे जायेंगे.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली पहुंचे ममता के करीबी शोभन चटर्जी, थामेंगे भाजपा का दामन



