
Manoj Kumar Pintu
Giridih: सोमवार रात से सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी जयप्रकाश सिंह के लापता होने की वजह पुलिस अब तक नहीं तलाश पायी है. जबकि एसडीपीओ जीतवाहन उरांव का दावा है कि सुरक्षा प्रभारी के लापता होने का सुराग मिल चुका है. जिसका खुलासा फिलहाल नहीं किया जा सकता है. वैसे सुरक्षा प्रभारी के लापता होने की वजह जो भी हो, लेकिन उनके लापता होने में ओपेन कास्ट, कबरीबाद समेत बनियाडीह इलाके के कोयला तस्करों का ही हाथ बताया जा रहा है. लिहाजा, बनियाडीह इलाके से लापता और हत्या से जैसे संगीन अपराध को पुलिस कब नियंत्रित कर पाएगी, इस पर सवाल उठना तय है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : फूफा ने नया ATM एक्टिवेट करने के बहाने भतीजी के खाते से छह लाख उड़ाये
एफआइआर के लिए आवेदन की कॉपी मिलने से सनसनी
लापता होने के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर भदुआपहाड़ी इलाके को खंगालने के दौरान पहाड़ी से चार किमी दूर एक चानक के बाहर से चाकू, रूमाल और कागज पाया गया. माना जा रहा है कि चानक के पास से जो कागज मिला है, वह उसी एफआइआर के आवेदन की कॉपी है जिसे मुफ्फसिल थाना में देकर सुरक्षा प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने कोयला तस्करों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया था.
इसे भी पढ़ेंः सारदा घोटाले में ममता के करीबी प्रसन्ना, पांजा को सीबीआइ का नोटिस
लापता सुरक्षा प्रभारी बेहद मृदुभाषी जाने जाते हैं
सवाल यह है कि ओपेन कास्ट से कोयला चोरी कौन कर रहा है. इसकी पूरी जानकारी सीसीएल के सुरक्षा में लगे पदाधिकारियों व कर्मियों को आखिर कैसे लग जाती है. इधर जांच की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लापता किए जाने के शक में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें सीसीएल के एक सेवानिवृत सुरक्षाकर्मी राजवल्लभ के भी शामिल होने की बात कही जा रही है. क्योंकि सुरक्षा प्रभारी जयप्रकाश सिंह सोमवार की देर रात बाईक से पहले सीसीएल के सेवानिवृत सुरक्षा कर्मी राजवल्लभ के घर गये थे.
इधर पूछताछ के क्रम में सेवानिवृत कर्मी ने बताया कि जयप्रकाश सिंह आये थे, लेकिन महज दो मिनट के लिए रुके. इसके बाद वह चले गये. जानकारी के अनुसार सेवानिवृत कर्मी के घर से निकलने के बाद गुमशुदा सुरक्षा प्रभारी जयप्रकाश मुफ्फसिल थाना पहुंचे. कोयला तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया. अपने पड़ोसियों के अनुसार लापता सुरक्षा प्रभारी बेहद मृदुभाषी जाने जाते हैं.
इसे भी पढ़ेंः अलकतरा घोटालाः जेल में बंद पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की अपील याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज




