
Ranchi : 1 जनवरी तक राज्य का मौसम साफ रहेगा. इस दौरान सुबह-शाम बादल छाये रहने के अलावा मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग की ओर से ये जानकारी दी गयी है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. कोहरे के बाद दिन भर धूप रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीहः 6 नक्सली गिरफ्तार, 10-10 लाख के इनामी तीन नक्सली भी हैं शामिल
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आनेवाले पांच दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. 28 दिसंबर की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस दिन राज्य भर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान को 8.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
न्यूनतम तापमान में नहीं होगा कोई परिवर्तन
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा. इस दौरान राज्य का मौसम शुष्क होगा. 1 जनवरी तक राज्य के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जायेगी. विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, 31 दिसंबर को 10 डिग्री सेल्सियस और 1 जनवरी को 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि संभावना व्यक्त की गयी है कि 1 जनवरी के बाद अलग-अलग हिस्सो में बादल छायेंगे.
इसे भी पढ़ें – देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 13 साइबर आरोपी गिरफ्तार



