
Patna: सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का बिहार सहित कई राज्यों में विरोध हो रहा है. केंद्र सरकार की इस योजना के विरोध को देखते हुए गुरुवार को जमुई सांसद व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है. पत्र का माध्यम से चिराग पासवान ने रक्षा मंत्री से इस योजना पर विचार करने का आग्रह किया है. चिराग ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा. इसलिए इस फैसले को सरकार वापस ले.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे गये पत्र में चिराग पासवान ने कहा कि इस योजना के तहत देश के वैसे युवाओं जिनकी उम्र 17.5 से 21 वर्ष तक है उनकी बहाली चार वर्षों तक के लिए सेना में की जाएगी.
जबकि सेना में भर्ती के लिए जो पुरानी प्रक्रिया थी उसके तहत देश के युवाओं ने लगातार तैयारी की थी और कर भी रहे हैं लेकिन इस योजना से युवाओं में काफी आक्रोश है और बिहार समेत अन्य राज्यों में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं.
इसे भी पढें:राहुल गांधी की याचिका पर 27 जून को HC में होगी अगली सुनवाई




