Court NewsJharkhandRanchi

राहुल गांधी की याचिका पर 27 जून को HC में होगी अगली सुनवाई

Ranchi: राहुल गांधी की ओर से दायर याचिका फर अब 27 जून को सुनवाई होगी. कोर्ट ने इसके लिए अगली तारीख दी है. आज मामले की सुनवाई अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सकी. मामला जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट में चल रहा है. वही, कोर्ट ने राहुल गांधी पर किसी भी तरह की पीड़क कारवाई पर रोक जारी रखा है.

ये भी पढ़ें-  सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ढाई हजार पुलिस जवान और मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

क्या है मामला

राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में याचिका दाखिल की गई थी. इसमें उनके एक बयान का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कहा कि ‘ सभी मोदी नाम वाले चोर होते है’. इस बयान से एक जाति विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुईं. लिहाजा मोदी सरनेम वाले याचिकाकर्ता ने मानहानि का मुकदमा दाखिल कर दिया.निचली अदालत ने इस याचिका का संज्ञान ले लिया. जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की . यह मामला वर्ष 2020 का है.

ये भी पढ़ें-  गोपालगंज में नशेड़ी पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Related Articles

Back to top button