
Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल उत्तरी सुसनगढ़िया पंचायत के पीछे रहने वाले अरुण कुमार सिंह (26) ने लोको शेड के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती रात की है. इधर गश्त कर रही टाटानगर जीआरपी की नजर शव पर पड़ी, तो जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया. सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. परिजनों ने बताया कि अरुण को नौकरी नहीं मिल रही थी, जिस कारण वह मानसिक तनाव में रहता था. शाम को वह घर से निकला था फिर वापस नहीं आया. रात होने के कारण घर वालों ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन जीआरपी ने उठाया और उन्हें टाटानगर स्टेशन पर बुलाया गया. वहां पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी दी गयी. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें – पूर्व सीएम के सलाहकार सुनील तिवारी को राहत, हाइकोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर लगायी रोक




