JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : देर रात पार्टी से लौट रहे भावी डॉक्टरों और नशेड़ियों में जमकर भिड़ंत, छेड़खानी के बाद खूब चले ईंट-पत्थर

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बाहर सोमवार देर रात कॉलेज के कुछ छात्रों और नशेड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलाये गये. सूचना पाकर अन्य छात्र भी घटनास्थल पहुंचे और क्रिकेट बैट और विकेट से नशेड़ियों की पिटाई कर डाली.

इधर पेट्रोलिंग कर रही एमजीएम थाना की पुलिस ने सभी को देखा और खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसके हाथ नहीं आया. सभी फरार हो गये. घटना सोमवार देर रात 1 बजे की बतायी जा रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एमजीएम मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र और छात्राएं पार्टी कर देर रात कार से रात एक बजे हॉस्टल लौट रहे थे तभी कुछ मनचले नशेड़ियों ने छात्राओं को देखकर फब्ती कसी और छेड़खानी की. इस पर छात्रों ने रियेक्ट किय़ा और मामला गरमा गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इधर छात्रों ने फोन कर अन्य छात्रों को भी बुला लिया. हालांकि, पुलिस को देख सभी मौके से फरार हो गये. घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि उन्हें रात एक बजे पेट्रोलिंग कर रहे वाहन ने मारपीट होने की सूचना दी थी. इस संबंध में किसी तरह की लिखित शिकायत भी नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : लाल-गुलाबी मीठी रसभरी लीची आ गयी बाजार में, मुजफ्फरपुर की शाही और रांची की स्वर्णरूपा का जवाब नहीं

Related Articles

Back to top button