
Jamshedpur : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-17 के रहनेवाले हसन रजा के घर से चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर और नकद रुपये बरामद किये हैं. घटना बीते सात मार्च की है.
हसन रजा के घर में घुसकर जेवरात और 25 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी थी. इस मामले में थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इस घटना में आजादनगर के रोड नंबर-12 स्थित हुसैनी मोहल्ला के मो. आसिफ और उसके सहयोगी आजादनगर रोड नंबर-12 में ही रहनेवाले मो. अनीश की संलिप्तता पायी. उसके बाद पुलिस ने दोनों को धर-दबोचा. पुलिस की गिरफ्त में आया मो. आसिफ स्थायी रुप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बेलडीह बुरसा का रहनेवाला है. उसने और मो. अनीश ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गये जेवरात के अलावा नकद 9 हजार रुपये बरामद किये. उसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime update: भाई की मौत के बाद संभाला नशे का कारोबार, पांच किलो गांजा के साथ पहुंचा सलाखों के पीछे




