Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : फ्लैट में पेंट करने आये युवक ने सोने की ईंट चुरायी, बेचने गया तो सुनार ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया

Jamshedpur :  कदमा के सनराइज टावर निवासी पी श्रीलक्ष्मी के घर पर पेंट करने गये फैसल अहमद ने वहां से सोने की ईट चुरा ली. पेंट का काम खत्म होने के बाद एक दिन जब श्रीलक्ष्मी अपनी आलमारी की जांच कर रही थीं तो उन्होंने उसमें रखी सोने की ईंट गायब पाई. सोने की ईंट की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी. उन्होंने तत्काल पेंट का काम करनेवाले ठेकेदार ताहिर अंसारी से संपर्क किया. ताहिर ने जब फैसल से इस बारे में पूछा, तो उसने चोरी की बात मानी. उसने कहा कि 28 फरवरी को वह सोने की ईंट लौटा देगा, लेकिन असल में वह ईंट को मानगो के एक सुनार को बेचने पहुंच गया. सुनार ने खुद फोन कर पुलिस को बताया कि उसके पास एक व्यक्ति सोने की ईंट लेकर बेचने आया है. पुलिस ने तत्काल फैसल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में फैसल ने सारी कहानी पुलिस को बता दी.

पहले चुराया हेडफोन, फिर सोने की ईंट

पी श्रीलक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने ताहिर अंसारी को ठेके पर घर पेंट करने को दिया था. ताहिर ने मो आरिफ और फैसल अहमद को काम पर लगाया था. फैसल ने पहले उनके घर से एक हेडफोन चुरा लिया. पकड़े जाने पर गलती मानते हुए वापस किया. इसके बाद उसने घर की आलमारी से सोने की ईट चुरा ली. पुलिस थाने में फैसल से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें – देवघर में महाशिवरात्रि पर विशेष: बाबा के दरबार में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद

Related Articles

Back to top button