JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : छह दिवसीय यज्ञानुष्ठान व विष्णु यज्ञ संपन्न, सांसद विद्युत महतो ने भी की पूजा-अर्चना

Jamshedpur : रामगढ़ आश्रम हाता में यज्ञानुष्ठान, हरिनाम संकीर्तन व विष्णु यज्ञ के छठे दिन पूर्णाहूति और हरिनाम संकीर्तन का धूलट कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ. अंतिम दिन भी भक्तों की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्तों ने यज्ञ में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान भक्ति भाव से हरिनाम संकीर्तन भी सुना. इसके पूर्व पांचवे दिन सांसद विद्युतवरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक कुणाल षांडगी, पार्षद चंद्रावती महतो,पार्षद सुदीप्तो डे, मुखिया सावित्री सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार,विभीषण सिंह सरदार, सुनील महतो,गणेश सरदार,मनोज सरदार सहित अनेक भक्तों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया.  सांसद ने कहा कि यहां लंबे समय से यज्ञ का आयोजन भक्ति भाव से किया जाता है. मैं प्रत्येक वर्ष यज्ञानुष्ठान में शामिल होकर धर्म का भागी बनता हूं. यज्ञ का धार्मिक महत्व है. मैं ईश्वर से क्षेत्र की सुख,समृद्धि और वैभव का कामना करता हूं. यज्ञानुष्ठान के पांचवें और अंतिम दिन भी भक्तों की भीड़ जुटी.

30 ब्राह्मण बालकों का हुआ उपनयन संस्कार
यज्ञानुष्ठान के अंतिम दिन सुबह हरिनाम संकीर्तन का धूलट कार्यक्रम के साथ समापन हुआ. अपरान्ह में 30 ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार पूरे विधि विधान से किया गया.

यज्ञानुष्ठान को संपन्न कराने में लगे थे विद्वान पंडित 
छह दिवसीय यज्ञानुष्ठान व विष्णु यज्ञ को संपन्न कराने में विद्वान पंडितों की टीम ने सक्रिय भूमिका अदा किया. परामर्शदाता हरिहर बाबा व पंडित सुधांशु शेखर मिश्रा के नेतृत्व में पंडित दिलीप पंडा,राजेश कुमार, यादवेंद्र भट्टाचार्य,नवकुमार भट्टाचार्य, मधूसुदन भट्टाचार्य, सहित अन्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ कराया गया.

ये भी पढ़ें- चाईबासा : उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में संचालित पलाश मार्ट का किया लोकार्पण

Related Articles

Back to top button