JharkhandLead NewsNEWSRanchi

50 रुपये में पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र, शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला का ट्रेनिंग देगी झारखंड सरकार, जानें कैसे मिलेगा मौका

Ranchi: राज्य सरकार के स्तर से राज्य के पारंपरिक लोक, जनजातीय, क्षेत्रीय नृत्य और अन्य विधाओं में योग्य लोगों को ट्रेनिंग देने में लगी है. इसके लिए सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, होटवार (रांची) के द्वारा सत्र 2023-24 के लिए एडमिशन लिया जायेगा. निदेशालय के अंतर्गत संपोषित सांस्कृतिक संस्था एवं प्रशिक्षण केंद्र झारखंड कला मंदिर, होटवार में अलग-अलग विधाओं में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं. हर सप्ताह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ट्रेनिंग क्लास संचालित होनी है. मुख्यतः 6 कला विधाओं वाद्य संगीत (तबला, बांसुरी), शास्त्रीय नृत्य (कथक, भरनाट्यम, ओड़िसी), चित्रकला, कंठसंगीत, पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन (मांदर) और पारंपरिक लोक, जनजातीय, क्षेत्रीय नृत्य (नागपुरी गीत नृत्य, मुंडारी गीत-नृत्य) की ट्रेनिंग चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी. इसके लिए आवेदन करने वालों की आयु सीमा न्यूनतम 5 साल से अधिकतम 25 साल की तय की गयी है.

इतनी होगी मासिक फीस

संस्कृति निदेशक के स्तर से बताया गया है कि झारखंड कला मंदिर में अलग अलग विधाओं में एडमिशन लेने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क भी लिया जायेगा. निबंधन शुल्क 100 रुपये तय हैं. एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल कैंडिडेट के लिए मासिक शिक्षण शुल्क फीस 50 रुपये की तय की गयी है जबकि सामान्य वर्ग के लिए 150 रुपये का चार्ज तय है. इच्छुक प्रशिक्षणार्थी झारखंड कला मंदिर कार्यालय से या निदेशालय की वेबसाइट  http://www.jharkhandculture.com से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. 30 जून तक आवेदन जमा कर देना होगा.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा पुलिस ने गुम हुए 147 मोबाइल ढूंढकर धारकों को लौटाया

Related Articles

Back to top button