HEALTHJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : रेडक्रॉस भवन में पीएम टीबी फ्री इंडिया की शुरुआत, अभियान एक वर्ष तक चलेगा

Jamshedpur : बुधवार को देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू किये गए पीएम टीबी फ्री इंडिया अभियान की शुरुआत की गई. पूर्वी स‍िंंहभूम में इस अभ‍ियान का संचालन रेडक्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के द्वारा किया जा रहा है. अभ‍ियान की शुरुआत के मौके पर रेडक्रॉस भवन में गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. इस अभियान के तहत देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया. भारत सरकार के द्वारा दवा भी उपलब्ध करायी जा रही है. वही रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा पौष्टि‍क आहार भी उपलब्ध कराया जा रहा है. टीबी के मरीजों को अगले एक वर्ष तक दवा एवं पौष्टि‍क आहार उपलब्‍ध करवाया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस भवन में टीबी के मरीजों को दवा,पौष्टि‍क आहार एवं कच्चा राशन भी उपलब्ध करवाया गया. रेडक्रॉस सोसाइटी के पदधार‍ियों ने बताया कि यह अभियान अगले एक वर्ष तक लगातार चलाया जायेगा.

ये भी पढ़े : महारानी एलिज़ाबेथ II: ताबूत पहुंचा लंदन, जानिए कब होगी अंत्येष्टि ?

Related Articles

Back to top button