
Jamshedpur : जमशेदपुर के उत्तरी सुसनी गड़िया की पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार वह पंचायत चुनाव से पहले आचार संहिता उल्लंघन मामले में फिर से विवादों में घिर सकती है. दरअसल झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, वहीं इन दिनों श्वेता जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निजी टैंकर श्वेता जैन क्षेत्र के लोगों को पानी बंटवाती नजर आ रही हैं. इसको लेकर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले रविकांत शर्मा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को लिखित ज्ञापन सौंपकर मामले की शिकायत करते हुए उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है.
रविकांत ने ज्ञापन में बताया है कि पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन के द्वारा पिछले 2 दिनों से अपने पंचायत में निजी खर्चे पर पानी के टैंकरों से क्षेत्र में पानी की जलापूर्ति कर फोटो अथवा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. ज्ञात हो कि प्रतिनिधि पर इससे पूर्व सरकारी जमीन को घेर कर बिल्डिंग बना भाड़ा वसूलने, दूसरे की जमीन हड़पने और अन्य मामलों में मामला दर्ज किया जा चुका है. हाल ही में श्वेता जैन पर घूस लेने का भी आरोप लगा था जिसमें वह जेल भी गई थी. अब ऐसे में श्वेता जैन एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं.
ये भी पढ़ें- उपचुनाव 2022 परिणाम : बंगाल में दीदी के दम पर बिहारी बाबू जीत की ओर, BJP सभी सीटों पर पीछे, जानें अन्य का हाल




