
Ramgarh: 24 मार्च से 25 अप्रैल तक चलने वाले वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के तहत शनिवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. बता दें कि उपायुक्त ने गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ एवं एसएस बालिका उच्च विद्यालय में परीक्षा के तैयारियों की जांच की. इस दौरान उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों से परीक्षा के दौरान किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत कोरोना से बचाव हेतु वर्तमान में जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से परीक्षा का आयोजन करने का निर्देश दिया. वहीं उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय आदि के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों का जायजा लेने के उपरांत आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पत्नी निर्मला देवी को कफन सत्याग्रह मामले में 6-6 महीने की सजा




