
Ghatshila : पारंपरिक स्वशासन गांवता धालभूम परगाना का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को उदाल में आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्वशासन के नेतृत्वकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में ग्राम सभा व गांव समाज का सही रूप से संचालन, विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, कार्य, दायित्व तथा जबाबदेही पर विस्तार से जानकारी दिया गया.
प्रशिक्षक सुदर्शन भूमिज ने दिया प्रशिक्षण
धालभूम के दिगार, सरदार घाटवाल, नायक घाटवाल, पायक घाटवाल के बारे मेंं प्रशिक्षक सुदर्शन भूमिज द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांवता का अगला प्रशिक्षण शिविर 8 मई को बुकामडीह में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में गांवता के अध्यक्ष जयपाल सिंह सरदार, स्वपन सरदार, सुलतान सरदार, सिरतन सरदार, मोतीलाल सरदार, लखीपद मुंडा, शिशुपाल भूमिज आदि उपस्थित थे.




