JamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

Jharkhand Panchayat Election 2022: घाटश‍िला में प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक, कील-काटा दुरूस्‍त करने पर मंथन

Ghatshila : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान मतदान केंद्र को चुस्त-दुरुस्त करने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई.

बैठक के दौरान कहा गया कि मतदान को लेकर कई कलस्टर एवं सेक्टर बनाये गये हैं. इस पर मतदान कर्मी को सुरक्षि‍त पहुंचाना प्रशासन के लिए चुनौती है. कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां पर जो कमी है, उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. मतदान के पूर्व सभी सुरक्षा मापदंडों को अपनाना जरूरी है. बैठक में एसडीओ सत्यवीर रजक, बीडीओ कुमार एस अभिनव, साधुचरण देवगम, सीओ राजीव कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Panchayat Chunav : पटमदा और बोड़ाम पंचायत में चुनावी सरगर्मी हुयी तेज, मुखिया पद पर नामांकन करनेवालों का लगा रहा तांता, देखें तस्‍वीरें

Related Articles

Back to top button