
Jamshedpur : केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर पूरे देश में दो दिवसीय हड़ताल के अंतर्गत आज दूसरे दिन भी बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया. सभी मजदूर हाथों में तख्ती लिए हुए थे और मांग कर रहे थे कि श्रमिक विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए. महंगाई पर रोक लगाई जाए. सरकारी कंपनियों का निजीकरण बन्द किया जाय. पेट्रोल-डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि रोकी जाय.
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में कमल किशोर अग्रवाल, शिवलखन सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, उत्तम गोराई, परशुराम मिश्रा, कैलाश साह, अविनाश सिंह, ई सतीश कुमार, के के शुक्ला, ज्योति मिश्रा, बलदेव सिंह, रंजीत झा, मुकेश झा, सुदर्शन तिवारी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अभिषेक पांडे, अवधेश सिंह आदि समेत कई लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : सीतारामडेरा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट, थाना पहुंचा मामला




