
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट की घटना सामने आई है. इस मामले में पीड़िता ने थाने में एक मामला दर्ज कराया है. मामले का आरोपी गुरुलाल मुंडा को बनाया गया है. उस पर महिला ने छेड़खानी करने करने के अलावा गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ धमकी देने का भी आरोप लगाया है.
घटना सोमवार की दोपहर महिला के घर में घटी. उसका कहना है कि आरोपी उसके घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगा. जब वह विरोध करने घर से बाहर निकली तो वह उसके घर में जा घुसा. फिर मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया. उस बीच पास-पड़ोस के लोग बीच-बचाव करने पहुंच चुके थे. उसके बाद धमकी देते हुए घर से निकल भागा. उसके बाद पीड़िता थाना पहुंची और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




