BusinessJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : टाटा स्टील में अब कर्मचारी भी बनेंगे फ्रंटलाइन लीडर, कंपनी ने मांगा आवेदन

Jamshedpur : टाटा स्टील के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग ने अपने कर्मचारियों को ज्यादा प्रभावी और उपयोगी बनाने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए फ्रंटलाइन लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम की नयी पहल शुरू की है. प्रगति नामक इस प्रोग्राम के लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किया है.

इस प्रोग्राम का मकसद कर्मचारियों में लीडरशिप स्किल विकसित करने के साथ ही कॉन्सेप्चुअल नॉलेज को बढ़ाना है, ताकि कर्मचारी अपना अधिकतम परफॉर्मेंस दे सके. चार मॉड्यूल में होने वाले इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम की अवधि छह माह की होगी. इस प्रोग्राम के दो बैच शुरू होंगे. हर बैच में उम्मीदवारों की संख्या 40 होगी. इसकी कक्षाएं और सत्र शाम 6 बजे से 7.30 बजे के बीच होंगे. ये कोर्स ई-लर्निंग मोड में होगा और कक्षाएं टीएमडीसी में होगी.

कौन कर सकते हैं आवेदन
इस कोर्स के लिए सेमी मैनेजेरियल और नन ऑफिसर्स कैटेगरी के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं. जमशेदपुर प्लांट के साथ ही ट्यूब डिवीजन और सीआरएम बारा, टीजीएस आदित्यपुर, झरिया एंड वेस्ट बोकारो, ओएमक्यू एंड एफएएमडी, टाटा स्टील कलिंगानगर, हुगली मेट कोल डिवीजन, बेयरिंग डिवीजन और टाटा स्टील मेरामंडली के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की पात्रता
वहीं कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जो टाटा स्टील में कम से कम तीन साल स्थायी रूप से काम कर चुके हैं. आवेदकों का चयन वरीयता के आधार पर होगा. कर्मचारी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Chakradharpur : चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में दो महीने के अंदर शुरू होगा ब्लड बैंक, विधायक सुखराम ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

Related Articles

Back to top button