JamshedpurJharkhand

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में छात्राओं को बताया गया ईको ब्रिक बनाना 

Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम हेतु आत्मनिर्भर वार्ड के तहत डू नाॅट मिक्स और्र इको ब्रिक बनाने हेतु छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और पर्यावरण संरक्षण में किस प्रकार से सहयोग कर अपने आसपास के क्षेत्र को सुंदर स्वच्छ रखा जाए, था. इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक घर से कचरा अलग-अलग गीला, सूखा और अन्य कचरा का पृथककरण करने हेतु बताया गया. कहा गया कि प्रत्येक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है कि कचरा मिला कर नहीं फेंके. कार्यक्रम में नगर प्रबंधक रवि भारती ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर रखने में योगदान के साथ-साथ नए इनोवेटिव आइडिया के माध्यम से अपने घर के लिए बेहतर कार्य कर सकते हैं. इसमें अपनी सोच को अलग पहचान देकर आप खुद अपनी क्षमता को बढ़ा सकते हैं और ऐसा करने वाले सकारात्मक और इनोवेटिव आइडिया लाने वाले छात्र-छात्राओं या अन्य कोई भी व्यक्ति को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा सम्मानित किया जाता है.

मोंद्रिता चटर्जी के द्वारा बनाए जा रहे इको ब्रिक के बारे में बताया गया. किस तरह से खुद अपने घर में फेंके जाने वाले चॉकलेट बिस्किट चिप्स के प्लास्टिक पाउच और प्लास्टिक बोतल से इको ब्रिक बनाया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण करने में अपना योगदान दिया जा सकता है. इसका उपयोग कई प्रकार की संरचना करने में किया जा सकता है. नगर प्रबंधक क्रिस्टिना कश्चयप ने छात्राओं को अपने स्कूल परिसर में इको ब्रिक के माध्यम से संरचना तैयार कर उसमे इको ब्रिक का संग्रह और किताब बैंक बनाने का आइडिया दिया. जिसपर शिक्षिकाओं छात्राओं की जिज्ञासा और अभिरुचि सकारात्मक रूप में उभर कर सामने आई. स्वच्छता विशेषज्ञ का कार्य करने वाली अभिलाषा ने कचरा का सही पृथक्करण कर उसे सफाई कर्मियों को देने के लिए बताया, जिसमें कचरा किस प्रकार से हानिकारक होता है और पर्यावरण पर इसका दुष्प्रभाव मिला कर फेंकने से होता है, के बारे में जानकारी प्रदान की गई. कचरे से सही तरीके से पुनः चक्र कर खाद या अन्य प्रकार की सामग्री का निर्माण किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तृत रूप में बताया गया. उक्त कार्यक्रम में नगर प्रबंधक रवि भारती, क्रिस्टिना कचश्यप, जमशेदपुर अक्षेस की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मोंद्रिया चटर्जी, सेक्रैड हार्ट कॉन्वेंट  स्कूल की पर्यावरण क्लब के शिक्षिका समर्पिता बिस्वास के साथ उनकी दल की शिक्षिका और छात्रा अनुष्का रानी, तूलिका, रुद्राक्षी सिंह, आद्या, मान्या और सिद्धि आनंद के साथ कुल 50 छात्राएं सम्मलित हुईं.

ये भी पढ़ें  जमशेदपुर : टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में मॉडल करियर सेंटर का उद्घाटन, मोबाइल एप भी लांच हुआ

 

Related Articles

Back to top button