JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम खोला, एडीएम बने नोडल पदाधिकारी

Jamshedpur : यूक्रेन पर रूसी हमले में भारत और पूर्वी सिंहभूम जिले के विद्यार्थियों के फंसे होने के मद्देनजर जिला प्रशासन जिला ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है. उपायुक्त सूरज कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उपायुक्त ने बताया कि जिले के वैसे लोग जिनके परिजन यूक्रेन में फंसे हैं, वे इस कंट्रोल रूम को सूचना दे सकते हैं. प्रशासन की ओर से यूक्रेन में फंसे लोगों की सकुशल वापसी के लिए कदम उठाया जायेगा.

एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नंदकिशोर लाल को कंट्रोल रूम का का प्रभारी बनाया गया है. एडीएम श्री लाल ने बताया जिला नियंत्रण कक्ष में एक व्हाट्सअप नंबर (8987510050) एवं दो लैंड लाइन नंबर ( 0657-2440111, 0657-2221717) कार्यरत हैं. उन्होंने लोगों से कहा है कि वे यूक्रेन में फंसे हुए व्यक्ति का नाम, पिता अथवा पति का नाम, स्थानीय पता, स्थानीय अभिभावक का मोबाइल नंबर, यूक्रेन में जहां फंसे हैं, उस स्थान का नाम एवं यूक्रेन की मोबाइल नंबर उपलब्ध करायें. ताकि फंसे हुए व्यक्ति की मदद की जा सके. अभी तक बाराद्वारी निवासी उद्यमी संजय खेमका की पुत्री राशिका खेमका सहित चार लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है.

ये भी पढ़ें-Education Update : दो साल के कोर्स में मिलेगी एक साथ डबल मास्टर डिग्री, जानि‍ए कब से शुरू होगा सत्र, क‍ितनी लगेगी फीस

Related Articles

Back to top button