JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : दैनिक सब्जी बाजार को स्थानांतरित करने के विरोध में बैठक, सर्वसम्मति से लिया निर्णय, दहीगोड़ा सर्कस मैदान में ही लगायेंगे बाजार

Ghatshila : दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में लगने वाले सब्जी बाजार को घाटशिला में जिला परिषद द्वारा बनाया गये मार्केट काम्प्लेक्स में स्थानांतरित करने के विरोध में शुक्रवार को सब्जी दुकानदारों ने सर्कस मैदान में बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से दुकानदारों ने निर्णय लिया गया कि दुकानदार वहां सब्जी बाजार लगाने को तैयार नहीं है.

दुकानदारों ने कारण बताया कि यहां खुला मैदान होने के कारण ग्राहक सहित दुकानदारों को बाइक तथा साइकिल पार्किंग करने के लिए काफी जगह मिलती है. मार्केट काम्प्लेक्स में जगह की कमी के कारण ग्राहकों को पार्किंग के लिए जगह नहीं मिल पाती है. इस कारण काफी परेशानी होगी. इसलिए निर्णय लिया गया है कि यहां का सब्जी मार्केट यही लगाया जायेगा. यदि कोई दुकानदार वहां जाना चाहते हैं, तो जा सकता हैं. इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी.

ज्ञात हो कि कोरोना काल के दौरान प्रशासन द्वारा भीड़-भाड़ को देखते हुए इंदिरा मार्केट के सब्जी दुकानों को दहीगोड़ा स्थित सर्कस मैदान में स्थानांतरित किया गया था. उस समय से अबतक सब्जी बाजार सर्कस मैदान में ही लग रहा है .बैठक में मुख्य रूप से शेखर दास, संजय दास, रोबिन मंडल, जय मंगल चौधरी. कुणाल पात्रों. राजू सीट, दिनेश चंद्र दास, अब्दुल रशीद कुरेशी, रामजी मौर्य सहित काफी संख्या में दुकानदार शामिल थे.

ये भी पढ़ें- Chaibasa : घट स्थापना के साथ पांच दिवसीय शीतल माता पूजा शुरू,  माता के पांच रूपों की होगी पूजा, हल्दी से बनती है प्रतिमा

Related Articles

Back to top button