JharkhandRanchi

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने डीएसपी प्रमोद मिश्र के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया

Ranchi: नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति बेंकैया नायडू से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड के एक पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया.

कुछ दिन पूर्व डीएसपी प्रमोद मिश्रा का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने सांसद दीपक प्रकाश एवं पुलिस पदाधिकारी स्व रूपा तिर्की के खिलाफ भद्दी,अमर्यादित एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था.

दीपक ने इसे घोर अवमानना का मामला बताया है. कहा कि राज्य के एक वर्दीधारी पुलिस पदाधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना घोर आपत्तिजनक जनक है. उप राष्ट्रपति से उन्होंने इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई का अनुरोध किया है.

इसे भी पढ़ें:हमारे परिवार के पास 100 प्रॉपर्टी है तो यह कोई बड़ा मामला नहीं: हेमंत सोरेन

Related Articles

Back to top button