
Chakradharpur : चक्रधरपुर के इतवारी बाजार में तोड़फोड़ की घटना में चक्रधरपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि रेलवे के इतवारी बाजार में बल्ली – खूंटा गाड़ कर चौकी पर 6 व्यक्ति दुकानदारी करते थे. बुधवार को 6 दुकानों की बल्ली – खूंटा
उखाड़ कर फेंक दिया गया था और चौकी में तोड़फोड़ की गई थी. दुकानदार अब्दुल वाहिद उर्फ मुन्ना ने अज्ञात युवकों के खिलाफ जगतपुर थाना में मामला दर्ज कराया था.
पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार शाम चक्रधरपुर थाना में पोड़ाहाट एसडीपीओ कपिल चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले मेसो ऑफिस के समीप इमलीपाड़ा निवासी संतोषी तांती को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान चक्रधरपुर प्रभारी थाना प्रभारी सुमित कुमार अग्रवाल व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.




