
Ramgarh: जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में 19 अप्रैल की अहले सुबह पेड़ से युवक का लटका हुआ शव मिला है. मृतक की पहचान सीसीएल कर्मी (32 वर्षीय) मुकेश गंझु के रूप में की गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार सीसीएलकर्मी मुकेश गंझु 18 अप्रैल से घर से घर से निकला देर शाम तक घर नहीं पहुंचने के बाद घर वाले उसकी खोजबीन आरंभ कर दिया. वहीं 19 अप्रैल की सुबह नया मोड़ के निकट डीएस पेट्रोल पंप के सामने के जंगली क्षेत्र में एक पेड़ से मुकेश गंझु का रस्सी से लटका शव मिला है. सुबह-सुबह लोग जब उधर से जा रहे थे तब लोगों ने उसके शव को पेड़ से लटका देखा. जिसके बाद इसकी सूचना कुज्जू पुलिस को दी गई. कुजू पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा. कागजी कार्रवाई के बाद कुजू पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: 22-23 अप्रैल को हॉकी सब जूनियर टीम के लिए रांची टीम का होगा चयन ट्रायल




