
Ranchi: हॉकी झारखण्ड सब जूनियर बालक एवं बालिका स्टेट चैंपियनशिप-2023 के लिए हॉकी रांची के सब जूनियर बालक एवं बालिकाओं की टीम तैयार की जानी है. इसके लिए टूर्नामेंट सह चयन ट्रायल 22 अप्रैल की सुबह 08 बजे से बालिकाओं के लिए होगा जबकि 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे से बरियातू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, रांची में ही होना तय है. इस टूर्नामेंट सह चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 की होगी. ट्रायल के समय खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अति आवश्यकता है. इसके अलावा यह ध्यान देना होगा कि आने-जाने, रहने और खाने आदि के खर्च की व्यवस्था टीम द्वारा के ही की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक टीम (जयंत केरकेट्टा, सचिव, हॉकी रांची) फोन नंबर 8709090813 या 9835975173 पर संपर्क कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा




