
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया स्थित वन विश्रामागार में रविवार को विधायक समीर महंती की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित सभी मजदूरों को संबोधित करते हुए विधायक महंती ने कहा कि आज का दिन मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित करता है. कहा कि मजदूर दिवस मुख्य रूप से श्रमिक संघ आंदोलन में मूल के साथ श्रमिकों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का खास दिन है. इस मौके पर असित मिश्रा, शिवचरण हांसदा, रासबिहारी साव, सुब्रतो पाणी,अरुण बारीक, बापी, पंकज भोल, राकेश महंती, सुनील सोरेन, तारक घटवारी, नरेश मंडल, विधान चंद्र मंडी, श्यामपद मंडी, पीकू दास, सुमित माइती आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- SUCCESS STORY : जाने प्रगतिशील किसान छत्तीस तिरिया के सफलता की कहानी




