ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : टेल्को गुरुद्वारा में रैन सवाई कीर्तन दरबार 23 को, नयी पीढ़ी को सिखी से जोड़ना मकसद : ज्ञानी मनप्रीत

Jamshedpur : नवोदित पंथिक संस्था हर की उस्तत सेवा जत्था एवं टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से श्री गुरु हर किशन साहिब जी के 366 वां प्रकाश पर्व को समर्पित रैन सवाई का कार्यक्रम का आयोजन 23 जुलाई को टेल्को गुरुद्वारा साहिब में किया जायेगा. हर की उस्तत के संयोजक एवं बच्चों के गुरु मनप्रीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा. इसके लिए टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है.

इसके तहत रात 9 बजे से 10.30 बजे तक समाज की महिलाओं के कीर्तन गायन का आयोजन किया गया है. इसमे बीबी प्रीति कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी जसवीर कौर, बीबी सतवंत कौर, बीबी शुचेतन कौर कीर्तन गायन करेंगी. फिर 10.30 से 11.30 बजे तक काका गुरकीरत सिंह, काका करमजोत सिंह, बच्ची अवनीत कौर, दिवलीन कौर, कीर्तन गायन करेंगे. 11.30 से 12 बजे तक कविता का पाठ होगा. 12 बजे से 1.30 बजे तक बीबी तरनजीत कौर, प्रभजोत कौर, अमनदीप कौर, कीर्तन गायन करेंगे. 1.30 से 3 बजे तक मनप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह कीर्तन गायन करेंगे. 3 बजे से 5 बजे तक आशा दी वार का कीर्तन गायन होगा.

नयी पीढ़ी को गुरु घर के साथ जोड़ना है
सरदार रंजीत सिंह संधू ने कहा कि इस तरह के आयोजन का मकसद नयी पीढ़ी को गुरु घर के साथ जोड़ना है. मनप्रीत सिंह ने कहा कि उभरते हुए नई पीढ़ी को कीर्तन गायन की शिक्षा देकर समाज को विकसित करना करना है ताकि जो बच्चे अपने धर्म से विमुख हो रहे हैं उन्हें धर्म के साथ जोड़ा जाए. समागम की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है, ताकि इसे सफल बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें- Chaibasa : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर कलाकारों ने देशभक्ति गीतों से बांधा समा, डीआरएम ने की शिरकत

Related Articles

Back to top button