JharkhandPalamu

पलामू: मनातू के परियोजना कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय की जमीन पर किया जा रहा अवैध निर्माण

Palamu: ट्रिपल मर्डर के लिए चर्चित रहा मनातू अब परियोजना कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय की भूमि को लेकर चर्चा में है. विद्यालय की जमीन पर भू-माफिया की नजर पड़ गई है. स्कूल के जमीन को कब्जा करने के लिए अवैध निर्माण किया जा रहा है.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएम दुबे इस जमीन को बचाने के लिए अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाकर थक गए हैं. उपायुक्त के जनता दरबार में भी जमीन पर कब्जा करने के लिए अवैध निर्माण का मामला आ चुका है. इसके बावजूद निर्माण कार्य करने वाला मनातू का कुसड़ी निवासी ग्याशुद्दीन अंसारी को निर्माण कार्य से नहीं रोका जा रहा. इससे स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है.

प्रशासन द्वारा पहल नहीं किये जाने पर सोमवार को उग्र ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया. इसके पहले रात में निर्माण कार्य रोकने के लिए ग्रामीण स्कूल में ही जमे थे.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: पानी की टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, चार कर्मी गंभीर रूप से झुलसे

क्या है पूरा मामला

परियोजना कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय की जमीन पर चाहरदीवारी नहीं है. विद्यालय के जमीन से सटा गैरमजरूआ भूमि है. जंहा विद्यालय से सम्बंधित गतिविधियों का संचालन होता है. स्कूल के बच्चे खेलते हैं. 1988 से स्कूल के नाम इस जमीन को बंदोबस्त करने के लिए कई बार प्रक्रिया किया गया, लेकिन स्कूल के नाम इस गैरमजरूआ भूमि को बंदोबस्त नहीं कर गलत तरीके से गयासुद्दीन के परिवार में गौसिया खातून के नाम पर कर दिया गया. गयासुद्दीन ने जमाबंदी हुए रकबा पर निर्माण कार्य के साथ ही स्कूल के भूमि पर भी निर्माण कार्य शुरु कर दिया है.

सीओ भी मानते हैं गलत तरीके से हुई जमाबंदी, लेकिन कार्रवाई अबतक नहीं की

मनातू के अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो मानते हैं कि स्कूल से सटे गैरमजरूआ जमीन का गलत तरीके से बंदोबस्ती हुआ है. इसका खरीदारी गलत है. जांच के बाद इसे कैंसिल करने के लिए जिला में वरीय पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजा गया है.

एक से डेढ़ माह में जमाबन्दी कैंसिल हो जाएगा. निर्माण कार्य चलने के सम्बंध में सीओ का कहना है कि रशीद कट रहा है इसलिये इसे नहीं रोका जा सकता. जमाबन्दी कैंसिल होने के बाद निर्माण रोकने के दिशा में कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें – दूसरे युवक से अफेयर के शक में मंगेतर ने कर दी थी युवती की हत्या

विधायक शशिभूषण ने तीन माह पहले लिखा था पत्र

विधायक शशिभूषण मेहता ने तीन माह पहले सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा है. विधायक ने कहा है कि कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय के खाली पड़े गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय. 1981 से खाली गैरमजरूआ भूमि खाता नौ प्लाट संख्या 28 स्कूल के कब्जे में है. स्कूल परिसर क्षेत्र में गैरमजरूआ जमीन में अतिक्रमण कर भू माफिया गयासुद्दीन अंसारी अवैध निर्माण कर रहा है.

अगस्त 2020 में जनता दरबार में आया मामला

28 अगस्त 2020 को डीसी के जनता दरबार में स्कूल भूमि कब्जा करने का मामला आया था, जिसपर कार्रवाई के लिए उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया था. अपर समाहर्ता ने तीन सितम्बर 2020 को मनातू अंचलाधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था.

कार्रवाई नहीं करने पर सीओ को दिया रिमाइंडर

सदर एसडीओ अजय सिंह बड़ाइक ने कहा कि मामले की जांच के लिए मनातू सीओ को निर्देश दिया था, लेकिन सीओ ने करवाई संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया है. इस कारण सीओ को रिमाइंडर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – अब जम्मू-कश्मीर में नियुक्त हो सकेंगे दूसरे राज्यों के भी अफसर, केंद्र ने खत्म किया सिविल सर्विसेज के जम्मू-कश्मीर का कैडर

Related Articles

Back to top button