JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : वर्ल्ड कैंसर डे पर चार इनर व्हील क्लबों ने किया योग सत्र का आयोजन

Jamshedpur :  वर्ल्ड कैंसर डे  के मौके पर जमशेदपुर के सभी चार इनर व्हील क्लबों ने शुक्रवार को साथ मिलकर कैंसर पर जागरूकता पैदा करने के लिए एक योग सत्र का आयोजन किया. कदमा सोनारी लिंक रोड स्थित कैजर बंगलो नंबर 1 में  इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट और इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट की सदस्यों के साथ जमशेदपुर की प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक रितु रूंगटा ने योग सत्र का संचालन किया. रितु योग प्रशिक्षक होने के साथ एक कैंसर सर्वाइवर, एक काउंसलर और एक ब्यूटी पेजेंट विजेता भी हैं. उन्होंने अपने सत्र में ऐसे विशेष आसन सिखाये, जो विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं. उन्होंने यह भी सलाह दी कि कैसे एक कैंसर रोगी योग के आसनों को करने से लाभ उठा सकता है और एक अच्छी जिंदगी जीने के साथ अच्छा मानसिक और समग्र स्वास्थ्य बनाये रख सकता है. इस कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय आईडब्ल्यूसी जमशेदपुर जेस्ट की अध्यक्ष प्रीति खारा ने किया. पीडीसी अरुणा तनेजा ने समन्वयक की भूमिका निभाई. सीजीआर निभा मिश्रा और डॉ मंजू रानी सिंह, सभी क्लब की अध्यक्षों, सचिवों और सभी इनर व्हील क्लबों के सदस्यों ने इस सत्र में भाग लिया.

इसे भी पढ़ें – असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के बाद सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, Z कैटेगरी की सेक्यूरिटी

Related Articles

Back to top button